Uncategorized
Trending

जयपुर की कथाकार नेहा शर्मा वर्षा कल्प मंजूषा प्रशस्तिपत्रम से सम्मानित।

परिवर्तनी एकादशी पर सजा कल्प कथा मंजूषा मंच।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प कथा मंजूषा कार्यक्रम का परिवर्तनी एकादशी पर्व को समर्पित रहा।

कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में नेहा शर्मा वर्षा को सकारात्मक चेतना जागृत करती कहानियों के लिए कल्प मंजूषा प्रशस्तिपत्रम से सम्मानित किया गया।

दिल्ली से जुड़ीं समीक्षक हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं अहमदाबाद गुजरात से जुड़े समालोचक चंद्र प्रकाश गुप्ता चंद्र बुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *