Uncategorized
Trending

कविता

घर बड़ा तब लगता है जब पास कोई नहीं रहता है,

घर हर तरफ खाली खाली सा लगता है,

छत बहुत ऊंची है और दीवारें बड़ी दूर बहुत दूर है,

दरवाजे कोसों दूर और
खिड़कीयां बड़ी दूर बहुत बड़ी-बड़ी आंखें दिखाता दराजों से आता धूप की लकिरें ,,

हर तरफ लटकी हुई इंसानियत मर गई हों जैसे,

आओ दिखाऊं विराने में मेरे रहते हुए मरे विचारों का आलस्य की चादर को लपेटे हुए इस आदमी को ,,

सूरज कभी का आकर दोपहर में ठहरे हुए हैं मुस्कुरा रहा है,
और मैं आलसी देरी से उठा अभी भी निंद में हुं ,,

यह है खाली कागज की और खाली पड़े हिस्से में बंटे हुए बेकार आदमी की दुर्दशा,,,

अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *