Uncategorized
Trending

इंद्रजीत और लखन का भीषण युद्ध

लखन लाल चले
करने इंद्रजीत से
निर्णायक युद्ध
बोले रघुवर सुनो
अनुज संदेह नहीं
इंद्रजीत का वध
तुम्हारे हाथों ही होगा।।

ध्यान रहे मस्तक
इंद्रजीत का युद्ध
भूमि में कहीं गिरे नही
इंद्रजीत स्वंय
एक पत्नीव्रता
पत्नी सुलोचना
सती नारी सतीत्व कि
गरिमा महिमा सारी।।

यदि मस्तक इंद्रजीत का
कट कर युद्ध भूमि में
गिर जाएगा सती
सुलोचना की शक्ति से
रामादल का जयकार
पराजय वर्तमान
बन जाएगा।।

अग्रज राम का
आदेश लखन लाल ने
किया शिरोधार्य
चला वीर दसो दिशाओं से
देवो का हुंकार हुआ।।

चौदह वर्ष का
वनवासी निद्रा त्यागी
शेषवतार राम रावण
युद्ध का निर्णायक
शंखनाद किया।।

युद्ध भयंकर
बानर दानव सेना का
रौद्र रूप भयंकर
कटते मुंड अंग
रक्त प्रवाह नद
काल कराल हुआ।।

शवो का किनारा
प्रकृति परमेश्वर ने
जैसे मृत्यु को ही
अंगीकार किया।।

कभी इंद्रजीत कि
माया भारी कभी
लखन लाल कि
त्याग तपस्या शक्ति भारी
कुलदेवी कि अपूर्ण
आराधना इंद्रजीत का
अंत सम्भावी।।

नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *