
एक उम्र तक
लोगों की नज़रों और उनके दिलों में
जगह बनाने की कोशिश करते रहते हैं।
फिर एक दिन अचानक ये एहसास होता है,
कि सबसे ज़रूरी था
अपने ही दिल में अपनी जगह बनानी थी।
उसके बाद
न किसी की तारीफ़ की जरूरत का एहसास और
न किसी की आलोचना से कोई फ़र्क पड़ता है
सुकून लगता है
जब हम अपनी कमियों और कमजोरियों के साथ भी खुद को स्वीकार कर लेते हैं।
क्योंकि कोई भी पूर्ण हो ये ज़रूरी नहीं,
जरूरी तो
सच्चा होना है।
आख़िर में
चेहरे की चमक नहीं,
दिल की सच्चाई याद रह जाती है।
और इंसान की पहचान
उसकी उम्र, दौलत या शोहरत से नहीं,
बल्कि उसके व्यवहार,
उसकी सोच
और उसके जीने के अंदाज़ से होती है।
के वी











