Uncategorized
Trending

महिला काव्य-मंच, धनबाद की ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी में पर्वों की छटा और साहित्यिक भावनाओं का सुंदर संगमधनबाद,

महिला काव्य-मंच, धनबाद इकाई द्वारा शुक्रवार की संध्या दीपावली, छठ पूजा एवं भाई-दूज के पावन पर्वों पर आधारित मासिक ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यिक अभिरुचि एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस गोष्ठी में कवयित्रियों ने अपनी सुंदर एवं भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से पर्वों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्ता को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आ० मोना बग्गा (प्रदेश अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि आ० रूणा रश्मि ‘दीप्त’ तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० गीता विश्वकर्मा रहीं। माँ सरस्वती की वंदना एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ० संगीता नाथ ने किया।
गोष्ठी में रचनाकारों ने अपनी लेखनी से विविध भावों को स्वर दिया। ज्योति बरनवाल, नवादा ने अपनी रचना में आम जनजीवन का चित्र खींचते हुए कहा— “रद्दी वाला हर आए दिन आ जाता है।”
मंजरी श्रीवास्तव ‘लज्जा’ ने प्रेम और सम्मान का संदेश देते हुए आह्वान किया— “आओ मिलकर दिया जलाएँ।”
स्नेह प्रभा पाण्डेय ने अपनी भक्ति भावना व्यक्त करते हुए कहा— “मैया के शरणों में रहकर, उनकी गाथा को गाऊँगी।”
ममता सिंह ने सामाजिक सद्भाव और प्रेम का संकल्प प्रस्तुत किया— “हर घर उजियारा हो, ऐसा संकल्प हमारा हो।”
डॉ० नीरा प्रसाद ने तुलसी एवं शालिग्राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा— “सुख-शांति उनके घर बसे, जीवन में भरे उमंग।”किरण अग्रवाल ने सुंदर रचना पढ़ी,
सोनी कुमारी ने दीपोत्सव की मनोहारी छटा को शब्दों में पिरोया— “दीप से दीप जले, सजी दीपों की लड़ियाँ।”
सविता धर ने लेखनी की असीम शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा— “लेखनी तुझमें है असीम शक्ति, तलवार से भी अधिक है तुझमें धार।”वही शालिनी झा ने-“इस बरखा में रंग धुले सब ,भ्रम के बंधन टूट गए। ” मार्मिक रचना सुनाई,तो किरण देवी ने छठ पूजा पर-“उग उग सुरूज देव हो गईले भोर हो,
जल बीच तिरिया करे शोर दुनू हाथ जोड़।”सुनाया।
पूर्णिमा सुमन ने नारी के अस्तित्व को दर्शाते हुए अपनी कविता”घर के सारे काम निपटाकर अपने को तैयार करूँ, इस दिवाली मैं गृहलक्ष्मी खुद अपना श्रृंगार करूँ”,रखी,डॉ० संगीता नाथ ने राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वर देते हुए कहा— “कहते हो तुम भारत हमको जाँ से प्यारा है, फिर बहकावे में आकर क्यों खंजर पीठ उतारा है।”
विशिष्ट अतिथि-रूणा रश्मि ‘दीप्त’ ने “किरणों का आँचल सरकाकर, संध्या ने मुख दिखलाया।
रक्तिम आभा से आच्छादित, रूप सभी को अति भाया।”मुख्य अतिथि- मोना बग्गा जी ने सभी की रचनाओं की सराहना करते हुए, अपने भाव रखें, वही कार्यक्रम अध्यक्ष- डॉ०गीता विश्वकर्मा जी ने अंत में सभी रचनाओं की सुंदर समीक्षा करते हुए, अपनी कविता से मंच को गौरवान्वित किया।
अध्यक्ष- पूर्णिमा सुमन जी ने सभी अतिथिगण व सम्मिलित रचनाकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *