Uncategorized
Trending

सशक्त हस्ताक्षर की 54 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न

     जबलपुर -  सशक्त हस्ताक्षर संस्था जबलपुर की सबसे गतिशील, साहित्य, समाज, संस्कृति के पथ अनवरत अग्रसर है, की 54 वीं काव्य गोष्ठी केसरवानी महविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई । सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी अतिथियों, साहित्यानुरागियों,कवि - कवयियों का अपने शब्द- सुमनों से अभिनंदन किया ।
   कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉ . आशुतोष दुबे, अध्यक्षता महामहोपाध्याय डॉ. आचार्य हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि इंजी.डॉ.प्रो.अनिल कोरी, कम़रजानी,सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगलभाव कवि संगम त्रिपाठी,कविता राय की गरिमामय उपस्थिति रही । सरस्वती वंदना तरुणा खरे तनु ने की । स्वागत,वंदन, अभिनंदन में महेश स्थापक, दिवाकर शर्मा ,अरुण शुक्ल,अनिल दुबे,दिलीप कटारिया, मदन मिश्रा,ए.एन.तिवारी की सक्रिय भूमिका रही । इस मौके पर नियमित कवि के तौर पर कम़र जानी,ज्योति प्यासी,अनुराधा गर्ग दीप्ति को शाल,कलमश्री,अंगवस्त्र, मोती की माला,मानपत्र से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सशक्त साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया ।
   काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ शायर सुवीर श्रीवास्तव वीर ने किया ।मदन श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,शिवानी भगत माहेश्वरी 'प्रकाश सिंह ठाकुर इंद्राना,लखन लाल रजक, प्रेमकुमार पालिवाल,विवेक गुप्ता सहर, जी. एल. जैन,डॉ.मुकुल तिवारी मुकुल, मनोरमा गुप्ता बाँसुरी, डॉ. सलमा जमाल, रश्मि पाण्डेय शुभि,देवदर्शन सिंह,दीनदयाल तिवारी बेताल,कालीदास ताम्रकार काली,अनुराधा गर्ग दीप्ति,सुनीता कोरी,विनीता पैगवार विधि,विजय सिन्हा,ज्योति प्यासी,श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा शील ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । मंचस्थ अतिथियों ने भी काव्य पाठ कर मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी । संचालन तरुणा खरे तनु और आभार प्रदर्शन प्रकाश सिंह ठाकुर  ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *