Uncategorized
Trending

सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना को अंतर्राष्ट्रीय मंच का ‘रक्षा सूत्र सम्मान’

नकुड़, सहारनपुर (उ.प्र.)। शिक्षा, साहित्य और संस्कारों की त्रिवेणी से क्षेत्र को सींच रहे नकुड़ के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक, शिक्षाविद एवं कवि श्री सुनील कुमार खुराना को एक और गरिमामय राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच’ ने उन्हें ‘रक्षा सूत्र सम्मान’ से सम्मानित किया है। मंच द्वारा आयोजित विशेष सृजन प्रतियोगिता में प्रदत्त विषय ‘भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन’ पर श्री खुराना जी ने उत्कृष्ट, भावपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी रचना प्रस्तुत की। इसी उत्कृष्ट सृजन के मूल्यांकन के उपरांत मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद वर्मा दुर्गेश जी द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके साहित्यिक उत्थान की मंगलकामना की गई है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनकी लेखनी को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। इससे ठीक पहले दिनांक 30-08-2026 को रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच (UDYAM-UP-62-0028594), राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा भी उन्हें ‘राखी का त्यौहार’ विषय पर ‘प्रतिभागी रचनाकार सम्मान’ से नवाजा गया था। एक ही विषय पर दो प्रतिष्ठित मंचों द्वारा सम्मानित होना उनकी साहित्यिक पकड़ का प्रमाण है।
सुनील कुमार खुराना की रचना ‘रक्षाबंधन’ पूर्व में अजमेर नामा और नवभारत वार्ता जैसे राष्ट्रीय पोर्टलों पर ट्रेंडिंग में रहकर 2990+ व्यूज प्राप्त कर चुकी है। वे अमर उजाला के ‘भारत का संकल्प 2026-27’ अभियान, बिहार की विलक्षण प्रतिभा साहित्यिक संस्था और हाल ही में Sunshine of India के Global Edu-Star Award-2026 से भी सम्मानित हो चुके हैं। सुनील कुमार खुराना का जीवन मंत्र “सबका मंगल होए” है और वे शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व मानवीय मूल्यों को भी अपनी रचनाओं में पिरोते हैं। इस नवीनतम सम्मान पर क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और इसे पूरे सहारनपुर जनपद के लिए गौरव बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *