Uncategorized
Trending

श्री जनकल्याणेश्वर मंदिर में वैदिक विधि से जन्मदिन मनाया गया

श्री जनकल्याणेश्वर महादेव मंदिर, लेन नंबर 12 बी, सैनिक नगर लखनऊ में गायत्री यज्ञ के साथ तीन लोगों का जन्मदिन वैदिक मंत्रों के साथ सनातन संस्कृति के अनुसार मनाया गया।
गायत्री परिवार की तरफ़ से श्री जितेंद्र सिंह ने मंदिर प्रबंध समिति के सहयोग से इस जन्मदिन यज्ञ की संपन्न कराया।

श्रीमती दीक्षा शुक्ला, पत्नी आशीष शुक्ला, उनके पुत्र ईशान शुक्ल और जितेंद्र सिंह की पौत्री ऋद्धिमा सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके अंतर्गत पंचभूतों (क्षिति, जल, पावक, गगन और समीर) के देवों धरती माँ, वरुण देवता, अग्नि देव, आकाश देवता और पवन देवता के साथ सभी देवी- देवताओं का आवाहन, पूजन और यज्ञ आरती करते हुए तीनों का जन्मदिन उपस्थित परिजनों, मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं के आशीर्वाद के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र, उपाध्यक्ष कैप्टेन डी डी सिंह, श्री एस बी सिंह, लेफ्टिनेंट आर सी सिंह, सूबे आर सी सिंह, श्रीमती इंदू सिंह, श्रीमती शैल सिंह, श्रीमती मीरा सिंह, मिसेज मधु सिंह, मिसेज लेफ्टिनेंट आर सी सिंह, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती प्रियंका तिवारी तथा अन्य कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने श्रीमती दीक्षा शुक्ला, ऋद्धिमा सिंह और ईशान शुक्ला को शुभ आशीर्वाद देते हुए जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस यज्ञ के माध्यम से उपस्थित भक्त जनों ने पड़ोसी देश नेपाल में
आयी त्रासदी में मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की और वहाँ की आपदा से राहत के लिये प्रार्थना की।

अंत में सभी को प्रसाद वितरण के साथ जन्मदिन यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। ‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *