Uncategorized
Trending

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा इटावा और साहित्यिक संस्था पहल के तत्वावधान में शिक्षक-साहित्यकार सम्मान की शृंखला में इस वर्ष दो शिक्षकों को किया गया अलंकृत

भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
संवाददाता इटावा

प्रदीप मिश्र स्मृति सम्मान- २०२६ जन सहयोगी इंटर कॉलेज मोढ़ी, भरथना में शिक्षक रहे साहित्यकार श्रद्धेय वेद प्रकाश “मयंक” जी को और सफीउल्लाह ख़ाँ “राज इटावी” स्मृति सम्मान- २०२६ बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक रहे शायर जनाब सरफ़राज़ अख़्तर जी को प्रदान किया गया। सरफ़राज़ अख़्तर बेहद ख़राब स्वास्थ्य के चलते उपस्थित नहीं हो सके ऐसे में उनका सम्मान प्रतिनिधि के तौर पर रौनक इटावी को सौंपा गया। सभा के कार्यालय चहल पहल कोर्टयार्ड में आयोजित इस सम्मान समारोह में अतिथि त्रिवेणी के रूप में उ प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की सदस्य डॉ सीमा शाक्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह और माय भारत की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा उपस्थित रहीं।
अतिथि त्रिवेणी द्वारा माँ वाणी की अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सदस्य/ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज ने संस्था के परिचय और उद्देश्य के पर प्रकाश डालते हुए किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रदीप मिश्रा और राज इटावी स्मृति शिक्षक-साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षा सेवा आयोग की सदस्य डॉ सीमा शाक्य ने अवकाश प्राप्त कर चुके शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा को भारतीय संस्कृति की खूबसूरती से जोड़ते हुए अक्षुण्य बनाये रखने की बात कही। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बेहद सहज और अनौपचारिक वक्तव्य के माध्यम से शिक्षक दिवस के महत्व और व्यक्तित्व पर शिक्षकों के सकारात्मक प्रभाव के उद्धरण प्रस्तुत करते हुए सम्मानित शिक्षकों को और उपस्थित शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। पानकुंवर अकैडमी के संस्थापक डॉ कैलाश यादव, डाइट प्रवक्ता गायत्री प्रजापति और युवा अधिकारी सोनिका चन्द्रा ने शिक्षकों के प्रति समर्पित इस आयोजन को इटावा की साहित्यिक पहचान से जोड़ा।
ख्यातिलब्ध कवि गौरव चौहान, अवनीश त्रिपाठी और अमित कुमार अमित ने शिक्षक दिवस पर अपनी बानगी दी। संरक्षक डॉ कुश चतुर्वेदी ने विस्तार से सम्मानित विभूतियों की शैक्षिक-साहित्यिक यात्रा के दृष्टान्त सुनाकर संस्था की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से पहल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले इस सम्मान की शृंखला में स्वनाम धन्य व्यंगकार बिहारी लाल रजनीश, गीतकार ओम प्रकाश दीक्षित, साहित्यकार प्रेम बाबू प्रेम, लोक कवि हरिश्चंद गुप्त, करन सिंह शैवाल, डॉ सियाराम शाक्य, सुदामा लाल पाल, अतर सिंह राजपूत सारंग आदि को दिया जा चुका है।
संरक्षक मण्डल में रौनक इटावी, अनुराग असफल, डॉ बालमुकुंद, प्रेम जी सहित जिला संयोजक सत्यदेव आजाद, अध्यक्ष शिव गोपाल अवस्थी, भगवान दास शर्मा प्रशांत, राज़दा ख़ातून, सौरभ सक्सेना, सौरभ यादव, रामेश्वर महाराजा, इंद्रपाल, सुनील यादव, रजनीश त्रिपाठी ने आमन्त्रित सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। विवेक रंजन गुप्ता, प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इ का. उमेश यादव, हिंदू विद्यालय संजीव कुमार, हरखूपुर नरेंद्र कुमार, आर बी एस सुनील भदौरिया, सहित बेसिक से राकेश पांडेय, मीनाक्षी पांडेय, अर्चना बाजपेयी , कुसुम यादव, स्वीटी मथुरिया, ऋतु चौहान, बृजेश तिवारी, भरथना से राही जी, इकदिल से महेंद्र सिंह परवाना और महिवाल परवाना, पीएसपीएसए जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह भदौरिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *