Uncategorized
Trending

प्रति भारतेन्दु पण्डित प्रताप नारायण मिश्रा जयंती को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच

भोपाल की साहित्यकार डॉ मीनाक्षी दुबे कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार द्वारा खड़ी बोली के विद्वान साहित्यकार पंडित प्रताप नारायण मिश्र जयंती विशेष कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में भोपाल की साहित्यकार डॉ मीनाक्षी दुबे को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया।

कीर्ति त्यागी के संयोजन में नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में से संबंधित जानकारियों को साझा करते हुए कल्पकथा परिवार ने हिन्दी के एडिसन, खड़ी बोली के विद्वान साहित्यकार, भारतेन्दु युग के उन्नायक पण्डित प्रताप नारायण मिश्रा को सादर नमन किया। अनेकों दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर देने के लिए जबलपुर मप्र की दर्शक सपना अग्रवाल को कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार, संस्थापक एवं संचालक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने आमंत्रित अतिथि को फायकू शैली में सृजित काव्य रचना समर्पित करते हुए सुखमय समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *