सुनील कुमार खुराना सहारनपुर को मिला माँ आदिशक्ति भक्त सम्मान और माता ब्रह्मचारिणी सम्मान से अलंकृत

नकुड़, सहारनपुर। 12 अक्टूबर 2026 साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर के प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार *श्री सुनील कुमार खुराना * को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान “माँ आदिशक्ति भक्त सम्मान” के अंतर्गत माता ब्रह्मचारिणी सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विलक्षण प्रतिभा साहित्यिक संस्था, पंजवार, सिवान (बिहार) द्वारा प्रदान किया गया। संस्था 10 मार्च 2025 को स्थापित एक प्रमुख साहित्यिक संस्था है जो देशभर के रचनाकारों को मंच प्रदान करती है। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित ई-पत्रिका विशेषांक में सुनील कुमार खुराना ने माँ आदिशक्ति पर भक्तिमय एवं प्रेरणादायक रचनाओं के माध्यम से सहभागिता की, जिससे पत्रिका की गरिमा में वृद्धि हुई। संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक मंडल ने प्रशस्ति पत्र में कहा कि सुनील कुमार खुराना की लेखनी में भक्ति, राष्ट्रचेतना और मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम है। उनकी रचनाएँ समाज को नई दिशा देती हैं। आपके इस बहुमूल्य योगदान हेतु संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है।
संस्था के संस्थापक, संरक्षक, अध्यक्ष चंद्रप्रभा कुमारी एवं बाल सलाहकार द्वारा संयुक्त रूप से सुनील कुमार खुराना के लेखन की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, साहित्यकारों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह सम्मान न केवल सहारनपुर जनपद बल्कि समस्त उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। नवरात्रि में माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना पर मिला यह सम्मान उनकी साहित्य साधना का प्रमाण है।













