नगर निगम सहारनपुर मेला गुघाल 2026 में सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर की शानदार प्रस्तुति – एक शाम संविधान निर्माता के नाम

सहारनपुर। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 नगर निगम सहारनपुर के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक मेला गुघाल 2026 के अंतर्गत दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को “एक शाम संविधान निर्माता के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नगर निगम सहारनपुर की ओर से सभी कलाकारों और नागरिकों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर के प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुनील कुमार खुराना जी की प्रस्तुति रही। सुनील कुमार खुराना ने मंच से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। सुनील कुमार खुराना ने अपनी प्रस्तुति में कहा – “बाबा साहेब ने कलम से वो क्रांति लिखी, जिसे तलवार भी नहीं लिख पाई। संविधान केवल कानून की किताब नहीं, बल्कि समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का जीवन मंत्र है।” उनकी कविता और विचारों ने श्रोताओं में नई ऊर्जा भर दी और पूरे प्रेक्षागृह में तालियों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भीम गीत, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। मंच पर नगर निगम के बैनर के साथ आयोजक नितिन सिंह जाटव और उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। अंत में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ और संकल्प लिया गया। नगर निगम ने सुनील कुमार खुराना का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।













