Uncategorized
Trending

बाल मन की दुनिया

न कोई छल ,न कोई प्रपंच,
न कोई द्वेष, न कोई द्वंद्व।

छोटी-छोटी खुशियों से बसता
बाल मन से सदा प्यार बरसता ।।

कागज़ की नाव बनाकर रखना
फिर उसे बारिश के पानी में बहना ,

याद आया आज फिर से मुझको
बाल मन का वो बिछड़ा खजाना ।।

खोये रहते हम बच्चे मासूम ,
अपनी ही उस दुनियां में कही ,

मुट्ठी में भर लेते रेत सपनों की
और उसे आसमान तक उड़ाना ।।

मिट्टी के घरौंदे,वो गुड्डे गुड़ियों का ब्याह रचना ,
बचपन की दुनिया का ,सुखद अनुभव पुराना ।।

न ऊँच-नीच, न कोई जाति-न कोई धर्म
मन में उत्साह, और दोस्तो का याराना ।।

हर बच्चे को अपना आसमान मिले,
मिले बाल मन का सुंदर सा खजाना ।।

आशी प्रतिभा ( स्वतंत्र लेखिका)
मध्य प्रदेश, ग्वालियर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *