
फटे लिबास पहन कर जाते हैं जो,
उसके गरीब होने का अनुमान ना लगा,
कदम कदम पर लड़ खड़ाने वाले का,
शराबी होने का अनुमान ना लगा,
जो मौत को इंकलाब कहते आए हैं कभी
बुज़दिल होने का अनुमान ना लगा,
जो खर्च नहीं किया करते हैं किसी भी बहाने,
कंजूस होने का अनुमान ना लगा,
खुद को, तलाशने में जुटे रहे हैं उम्र भर,
उनके खो गऐं है यह अनुमान ना लगा,
जो दुनिया में झुमके नाचते हैं,
नशेमंद होने का अनुमान ना लगा,
किसी की शरारतें और हरकतें बेबाक है तो,
पागल होने का अनुमान ना लगा ।।
अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)













