
क्या जरूरत थी कानून की किताबें लिखने की बस इतना लिख देते कि दौलत जिसकी अदालत उसकी
विधा – काव्य
कानून की किताबें रखी धूल खा रही थी
एक दूजे से बतियाँ रही थी
जरूरत नहीं थी क्यों हमकों गढ़ा गया
क्यों छदम अच्छाई को अमल में लाया गया
तर्क का कुतर्क तो सर्वत्र ही व्याप्त था
कुतर्क को तर्क का आधार क्यों बनाया गया
इंसानी दिमाग के आगे किताबी जमूर का क्या राफ्ता
नई परिभाषाओं के आगे पुरानी नजीर का क्या वास्ता
दौलत और रुतबा ही आज अदालत का एतबार हो गया
किताबी शहूर अब किताबी ज्ञान रह गया
न्याय अब कानूनी किताबों में ही सिमट गई आम आदमी की पहुंच से कोसों दूर हो गई
हम कानूनी किताबों के निम्नतम बिंदु देखे जा रहे है
अपने अपने व्याख्यानों से उसके मायने ही बदले जा रहे है
दौलत की औकात ने बखत हमारी नाप दी
न्याय की तार्किकता की दिशा ही बदल दी
नए शगूफे नए शगल निकालकर नए कानून का ईजाद हो रहा है
न्याय अब आम आदमी से दूर दौलत का सगा हो रहा है
ए सखी रंज अब ना कर हम शोकेस की शान है
दिखाने के वास्ते हम कानूनी किताबें उसूल पसंद शान है
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र













