Uncategorized
Trending

पावन हुआ चतुर्दिक परिवेश, छठी मइया का शुभारंभ

अरुणिम आभा भोर की, लेकर आई भोर।
छठी मइया के पर्व का, सजने लगा है ठौर।।

नहाय-खाय के संग में, पावन हुआ विधान।
निर्मल तन और मन लिए, गूँजे मंगल गान।।

आँगन में अल्पना सजे, महके घर-द्वार।
श्रद्धा के दीपक जल उठे, जागे शुभ संस्कार।।

काँसे की थाली सज गई, फल-फूलों के साथ।
सूप और दउरा सज उठे, जुड़ने लगे हैं हाथ।।

गंगा जल की धार में, आस्था का है वास।
मन में लेकर कामना, पूजें छठी मइया खास।।

ठेकुआ की सौंधी महक, गुड़ की मीठी गंध।
लोकगीतों से गूँजता, हर आँगन का छंद।।

निर्जल व्रत की साधना, अटूट रहे विश्वास।
सूर्यदेव से माँगते, सुखमय जीवन-श्वास।।

अर्घ्य लिए जब भक्तजन, घाटों पर आएँगे।
डूबते और उगते रवि को, शीश नवाएँगे।।

संतति का कल्याण हो, मंगलमय परिवार।
छठी मइया पूर्ण करें, हर मन का सत्कार।।

जय छठी मइया! जय सूर्य भगवान!
— सुमन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *