
पूर्णिमा की चांदनी रात में,
, डिमना झील मन को बहुत लुभाती है।
सोने की चादर ओढ़ मानो,
वह मंद मंद मुस्काती है।
जल की चंचल सतह पर ,
जब मछलियां सुंदर नृत्य करती है,
छपाक छपाक की मधुर ध्वनि से,
कानों में कोई गीत सुनाती है।
दलमा की हरी भरी तलहटियों में,
डिमना झील ऐसे सुंदर दिखती है ,
जैसे स्वयं प्रकृति के वन देवी का,
कोई पावन स्नान घर हो।
चंद के उजले प्रकाश में,
दलमा की पहाड़ियां ऐसे सजती है,
हरे रंग का वस्त्र धारण किए,
जैसे कोई वन देवी खड़ी मुस्कुराती है।
टिमटिमाते तारों के झील में परछाई,
मन में ऐसा भ्रम जागती है,
जैसे हरे रंग की साड़ी पहने,
वन देवी जल में प्रतिबिंबित हो जाती है।
बीच-बीच में गूंजती प्रवासी पक्षियों की आवाज,
हवाओं में ऐसे मधुर संगीत घोलती है,
और मंद मंद पवन की सरसराहट,
जब इस शांत झील से टकराती है।
तो ऐसा अभास होता है मानो, स्वयं स्वर्ग की आभा,
धरती पर उतर आती है।
कवि ईश्वर चंद्र सिंह जमशेदपुर
झारखंड













