
मेरी नैया का तू किनारा है।।
मेरे ख्वाबों में तू
मेरी आंखों में तू,,
मेरे दिल की धड़कन में,
बस ,तू ही तू,,,,,
दीवाने तेरे प्यार में बड़ा ही बुरा हाल है,,,
पड़ा हूं तेरे दर पे ना होश ना ख्याल है,,,
मेरी नैया तू किनारा है,,
मेरे गुरुवर तेरा सहारा है,,।।
अंधेरों में जैसे उजाले है ,तू
कितनों को गिरते संभाले है,तू,,
तेरे बिना गुरुवर मेरी दुनिया विरान है,,,
तेरी किरपा से मेरी दुनिया में पहचान है,,,
मेरी नैया का तू सहारा है,
मेरे गुरुवर तेरा सहारा है,,।।
मेरे गुरुवर तेरा सहारा है,
मेरी नैया का तू किनारा है,, ।।
राजेंद्र कुमार तिवारी
मंदसौर













