Uncategorized
Trending

न्याय या मजाक

विधा – काव्य

न्याय नहीं अदालतों में न्याय का नंगा नाच होता है
आम आदमी के साथ केवल विश्वासघात होता है

अच्छे खासे कुतर्कों से न्याय के ठेकेदार इंसाफ का बलात्कार करते हैं
आम आदमी को पहले तारीख फिर बेशर्मी से केस को शर्मसार करते है

पैसा और रौब इस देश में न्याय की गारंटी होता है
बिन पैसे न्याय सरे बाज़ार मासूम अबला सरीखे भटकता है

विडंबना अजीब है दिन रात दूसरों को चोर यह न्याय तंत्र बताता है
जज के सामने मेज पर बैठा बाबू तारीख के बदले बेहिसाब घूस खाता है

खुद को ईमानदारी का भगवान माननेवाला जज भी रौब और पैसों में दब जाता है
न्याय की कुर्सी को वैश्यालय की सेज बनाता है

न्याय जमाने से एक मजाक बना हुआ है
किसी रंगमंच का एक जोक साबित हुआ है

उम्मीद न्याय की इस देश इस युग में खुद से एक बेमानी है
जमीर से गिरे हुए खुदगर्ज़ जिम्मेदार विराजे इंसानी है

दुआ है रब से मेरी कभी न्याय के फेर में कोई निर्दोष ना पड़े
कभी इन निर्लज्ज दुर्जनों के सामने गिड़गिड़ाना ना पड़े

अपराधियों के न्याय वास्ते रात में भी अदालतों के दरवाजे खुलते है
दिनोदिन चक्कर लगाने बावजूद आम जन न्याय से वंचित रहते हैं

न्याय तंत्र अन्याय का एक पालनहार है
अपराध अन्याय का बेइंतहा हिफाजतगार है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म ए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *