
कीमत बताएं आज वह मानव की,
सच बातें सुनील कुमार खुराना की।
जानें अस्सी हजार कीमत भैंस की,
आज पन्द्रह हजार कीमत कुत्ते की,
नर बिकता दारू हो जो पचास की।
आज मानव का कोई भरोसा नहीं,
साथ छोड़ देता समय आने पर वही,
बात सुन लो तुम जालिम मानव की।
सच बताऊं कुत्ते से भी कम बिकता,
क्या नर कभी अपनी बात पर टिकता,
कर्म उसके ऐसे जैसे होते दुर्जन की।
गली-मुहल्ले में आते जब-जब नेता,
बोतल दारू, साड़ी कम्बल सब लेता,
क्यों ही ये बातें करें ऐसे दानव की।
तुम ये कीमत मानव अपनी जान लों,
जो लालच देते हैं तुमको पहचान लों,
कीमत समझ लों तुम खुद करोड़ों की।
सुनील कुमार खुराना
नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश










