Uncategorized
Trending

भव्य प्रसाद वितरण समारोह सम्पन्न

“राधे राधे जय श्री राधे”

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, मंगलवार, दिनांक 16 जून 2026 को पावन तीर्थ नगरी ओरछा में राम राजा सरकार मंदिर परिसर स्थित श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार, ओरछा इकाई के तत्वावधान में भव्य प्रसाद वितरण समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर भगवान श्री राधासर्वेश्वर की दिव्य कृपा एवं भक्ति भावना से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों एवं नागरिकों ने भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य अनुभव किया। सम्पूर्ण वातावरण श्रीहरि नाम संकीर्तन, भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य विद्यावारिधि पूज्य श्री अतुल कुमार मिश्र जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ।

परम पूज्य गुरुदेव
श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य विद्यावारिधि
पूज्य श्री अतुल कुमार मिश्र जी महाराज
पीठाधीश्वर, श्रीनिम्बार्क पीठ वृन्दावन
संरक्षक, श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार
श्रीनिम्बार्क ग्राम, गौरीगंज, जनपद अमेठी, उत्तर प्रदेश, भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *