Uncategorized
Trending

जसवंत नगर, इटावा के गाँव खेड़ा बुजुर्ग के सपूत विशाल दुबे ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव,भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

भगवान दास शर्मा प्रशांत
संवाददाता इटावा

जसवंत नगर क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी लेफ्टिनेंट विशाल दुबे ने भारतीय सैन्य अकादमी (आई.एम.ए.), देहरादून से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर क्षेत्र, जनपद एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। किसान परिवार से आने वाले विशाल दुबे ने स्थानीय विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की तथा भारतीय सैन्य अकादमी में कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर जून 2026 में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। उनकी यह उपलब्धि न केवल जसवंत नगर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि लगन, मेहनत और देशभक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लेफ्टिनेंट विशाल दुबे एवं उनके परिवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी भगवान दास शर्मा प्रशांत सहित सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *