Uncategorized
Trending

क्यों भूल गया भगवान को

जगह जगह देखा हर जगह देखा और देखा जग जहांन को
दुनियाँ के चकाचौंध में वंदे क्यों भूल गाया भगवान को
अंत समय अब आया है क्या याद करेगा भगवान को
दूनियाँ के चकाचौंध में वंदे क्यों भूल गाया भगवान को

धन दौलत के नशा में उलझा रहा मेहफिल में
भूल कर भगवान को तूं उलझा रहा जहांन में
कुछ पल का अब सांस बचा है याद कर ले तूं भगवान को
दुनियाँ के चकाचौंध में वंदे क्यों भूल गया भगवान को

याद न करने वाला उसको याद करता रहा तूं
बेवजह के लोगों पर क्यों मरता रहा यूं हीं तूं
उनको अपना समझने में तूं भूल गया भगवान को
दुनियाँ के चकाचौंध में वंदे क्यों भूल गया भगवान को

चन्दे पासवान उर्फ अलबेला जी मधुबनी बिहार से,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *