
कल्प भेंटवार्ता मंच पर कृष्णनंदन भगवान प्रद्युम्न चतुर्थी मनाई गई।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार के द्वारा आयोजित प्रद्युम्न चतुर्थी पर्व विशेष साहित्यिक साक्षात्कार कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता में इंदौर की साहित्यकार श्रीमती कल्याणी गुप्ता कृति को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में कल्प भेंटवार्ता में आमंत्रित अतिथि श्रीमती गुप्ता ने कहा कि हर असंभव लक्ष्य को संभव बनाया जा सकता है बशर्ते आप स्वयं को मानसिक रूप से तैयार कर लें और पूर्ण रूप से समर्पित हो जाएं। हमें हमारे प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलती ही है।
कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने वाराणसी से जुड़कर कृति जी को सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।












