Uncategorized
Trending

औरंगाबाद बिहार से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुनील कुमार खुराना सहारनपुर “योग दिवस सहभागिता सम्मान 2026 से सम्मानित”


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नकुड़ सहारनपुर निवासी कवि सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा “योग दिवस सहभागिता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के अध्यक्ष श्री राम राय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कवि सुनील कुमार खुराना की उत्कृष्ट साहित्यिक प्रस्तुति को देखते हुए सुनील कुमार को यह सम्मान प्रदान किया गया है। वर्चुअल क्लास के माध्यम से योग दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन दिनांक 20 जून 2026 को किया गया है।
सुनील कुमार खुराना द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर स्वरचित गीत आओ बंदे सब सदा करें योग सदा योग से रहे हम सब निरोग को मंच ने विशेष रूप से सराहा। सुनील कुमार खुराना ने स्वरचित गीत में योग को जीवन का सार बताया हैं। स किसी परंपरा से आधुनिक जीवन तक योग की महत्व को दर्शाया गया है।
जब हमारे संवाददाता की सुनील कुमार खुराना से बात हुई तो खुराना ने कहा की योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है। कवि सुनील कुमार खुराना को मई और जून 2026 में ही पर्यावरण रत्न सम्मान, साहित्य सितारा सम्मान,गीत गौरव सम्मान, विश्व रक्त दिवस सहभागिता सम्मान, दंडकारण्य साहित्य उपवन सम्मान से सम्मानित किया गया है। सुनील कुमार खुराना सहारनपुर की कविताएं अमर उजाला डिजिटल, कवि स्पर्श, Thesahitya.com, likhantu.com , hindirakshak.com, Pratibimb.com, Navbharat varta.com, kawisparsh.com,thegramtoday.com पर उपलब्ध है। मेरी कलम का उद्देश्य समाज को सकारात्मक दिशा देना है। यह सम्मान मेरा नहीं योग परंपरा का है जिसे हमारे ऋषि मुनियों ने धरोहर के रूप में विश्व को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *