Uncategorized
Trending

प्राथमिक शाला कोकड़ी में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सोमवार को पी.एस. कोकड़ी, संकुल KENDUDHAR में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान दंत चिकित्सालय के डॉ केतिका अग्रवाल द्वारा बच्चों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की जांच किया गया तथा आवश्यक परामर्श दिया गया ।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को दांतों की सही देखभाल, नियमित ब्रश करने की आदत, मुख स्वच्छता एवं दंत रोगों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई। विद्यालय परिवार ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विद्यालय की प्रधान पाठिका कुमारी सिल्विया बाघ,एवं सहायक शिक्षक प्रतिभा कर भी उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ अधिक से अधिक बच्चे प्राप्त करें।

– प्राथमिक शाला कोकड़ी कोकड़ी, संकुल केंदूढार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *