
गौ माता तुम प्यारी हो,सब जीवों से न्यारी हो।
ममता की मधुर छाया बन,हर आँगन की फुलवारी हो।
शांत स्वभाव, सरल तुम्हारा,सबको प्रेम सिखाता है।
तेरा कोमल सा स्पर्श सदा,मन में सुख बरसाता है।
हरे-भरे खेतों की शोभा,गाँवों की मुस्कान हो तुम।
करुणा, सेवा और त्याग की,सुंदर सी पहचान हो तुम।
तेरी आँखों में अपनापन,तेरे मन में स्नेह भरा।
जो भी तेरे पास है आता,उसका जीवन हो निखरा।
आओ मिलकर मान करें हम,गौ माता का गुणगान करें।
प्रेम, दया और सद्भावना से,उनका सदा सम्मान करें।
गौ माता का ऊँचा गौरव,युग-युग तक संसार रहे।
ममता, सेवा और करुणा का,हर हृदय में संचार रहे।
रीना पटले शिक्षिका
शासकीय हाई स्कूल ऐरमा
जिला-सिवनी मध्यप्रदेश










