Uncategorized
Trending

उत्तरप्रदेश में आगज़नी।

उत्तरप्रदेश की राजधानी,
सीएम योगी के लखनऊ में।
एसी शोर्ट सर्किट के कारण
ऐसी भयानक आग लग गयी।।

तीन मंजिला बिल्डिंग में,
छोटा सा प्रवेश द्वार था।
दमकल के लोगो ने भी,
छेद कर प्रवेश किया था।।

सैंकड़ों लोग फंसे हुए थे,
छलांग लगा जान बचा रहे।
वो धुँआ धुँआ हो रहे सभी,
बचने की राह नजर ना आयी।।

१५जनों की निर्मम हत्या हो गयी,
सरकार भी गहरा शोक जता रही।
ना अपनी नैतिक जिम्मेदारी ले रही,
पुनरावर्ती रोकने का ढोंग कर रही।।

घायलों को पचास पचास हजार,
सरकार मृतक के परिवार को।
दो दो लाख की मदद कर रही हैं,
वो ऐसे सेवा भाव दिखा रही है।।

एमपी, राजस्थान दिल्ली में,
यह आगजनी की घटना हुई ।
अभी जाँच प्रक्रिया चल रही है,
नई घटना का इंतजार कर रही है।।

नियमों की अब याद आ रही,
सरकार विकास कार्य बता रही।
एसआईटी का गठन कर रही,
उनकी जिम्मेदारी तय कर रही।।

समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी,
कारवाही की सिफारिश करेगी।
वो जवाबदेही उनकी तय करेगी,
ना रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी।।

सरकार दो जनों का निलंबन करेगी,
तीन जनो का ट्रांंसफर करेगी।
सख्त धाराओं में एफआईआर होगी,
स्थायी समाधान की ना बात होगी।।

कोर्ट में चार्जशीट पेश भी होगी,
लम्बी प्रक्रिया भी यूं आगे बढेगी।
२७साल बाद कोई निर्णय करेगी ,
साक्ष्य के अभाव में बरी करेगी।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *