Uncategorized
Trending

गुजरता हुआ वक्त

सच, गुजरा हुआ वक्त, कितना तेज़ी से जाता है
कुछ एहसास, कुछ यादें, और रिश्तो की मिठास
देकर मन को आह्लादित कर जाता है
गुजरा हुआ वक्त कितना अनमोल है
गुजरा हुआ वक्त कितना हसीन और प्यारा होता है
हर पल खुशियों से हम जी लें यही है जीवन का प्यार
एक पल को व्यर्थ न जाने दें
यही है जीवन का मोल
पल-पल में बदल जाता है
जीवन का हर नजरा
गुजरा हुआ वक्त दोबारा नहीं आता
उसे समय की यादें ताजा रहती हैं
वह गांव से दादा दादी का आना
नाना- नानी के यहां जाना
फिर खूब मटरगस्ती करना
हर एक पल को मत गंवाओ
पल-पल में बदल जाता है
गुजरा हुआ वक्त
गुजरा हुआ वक्त केवल
यादें दे जाता है
वक्त अच्छा हो या बुरा
गुजर ही जाता है
लेकिन कुछ बातें और कुछ लोग
हमेशा याद रहते हैं
गुजरा वक्त हमेशा यादों और
सीखों से भरा होता है
जो कभी हंसाता है तो कभी रुलाता है
और यही वक्त हमें जीवन के हर पल का महत्व सीखाता है
वक्त की बात है ये वक्त भी गुजर जाएगा
आज बड़ा है तो क्या.? कल अच्छा भी आएगा
कभी बुजुर्ग बनाकर अनुभव बताएगा
कभी मित्र बनकर साथ चलेगा
ये वक्त कभी हंसाएगा तो कभी रुलाएगा
रात है तो क्या..? कल नया सवेरा लाएगा

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *