Uncategorized
Trending

परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय जयंती को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच

मेरठ की प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती मुक्ता शर्मा कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ उप्र की विद्वान साहित्यकार श्रीमती मुक्ता शर्मा जी को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में कल्प भेंटवार्ता संयोजक श्रीमती कीर्ति त्यागी ने कहा कि परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय भारतीय सेना के उन अमर रणनायकों में अग्रगण्य हैं, जिनके अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान ने भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों पर अमिट छाप अंकित की है।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी, साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह, संरक्षक दिव्य गंगा सेवा मिशन डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने श्रीमती पाण्डेय को फायकू रचना के माध्यम से सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *