Uncategorized
Trending

शिक्षक होते हैं महान

हर विद्यार्थियों में पड़ता हैं,
शिक्षक का प्रभाव,
शिक्षा और संस्कार का,
होता उनमें विकाश,
शिक्षा का योगदान,
शिक्षक होते है महान।
विद्यार्थियों को देते हैं ज्ञान,
सदमार्ग में चलते चलते,
हो जाते हैं गुणवान,
सबको करते हैं समान,
शिक्षक होते हैं महान।
जब जाते स्कूल हम,
शिक्षक देते है संस्कार,
अपने से बड़ों का हम,
करते है सम्मान,
शिक्षक होते हैं महान।
नैतिक मूल्य सिखाते हैं,
जीवन को देते आकार हैं,
देते हौसला आत्मविश्वास
को बढ़ाते हैं,
बदलते शिक्षा का स्वभाव,
शिक्षक होते है महान।
ज्ञान रूपी दीपक हैं शिक्षक,
करते व्यक्तित्व विकास,
हर जन जन में शिक्षा का,
करते हैं प्रचार,
शिक्षक होते हैं महान।
न किसी से करते भेदभाव,
सबको अपना समझते,
कभी रुलाते कभी हंसाते,
अनुशासन का पाठ पढ़ाते,
करते बड़ा उपकार,
शिक्षक होते हैं महान।
देते हैं वो प्रेरणा,
सबको शिक्षित बनना,
कुछ न कुछ बनना हैं सबको,
करना हैं देश कि सेवा,
शिक्षक मार्गदर्शक हैं,
शिक्षक को देते हैं सम्मान,
शिक्षा का मिला वरदान,
शिक्षक होते हैं महान

नलिनी शैलेन्द्र दास
सरायपाली छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *