जबलपुर - सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी पी एम श्री महाकौशल महाविद्यालय जबलपुर में बड़े हर्ष के साथ दिनांक 19.09.2026 को सम्पन्न हुई । सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी अतिथियों,कवि - कवयित्रियों, साहित्य प्रेमियों का अपनी वाणी से वंदन अभिनंदन किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . अलकेश चतुर्वेदी, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि रत्ना श्रीवास्तव, डॉ.आशीष श्रीवास्तव,सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगल भाव कवि संगम त्रिपाठी,उर्मिला श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही । सरस्वती वंदना इंद्राना से प्रकाश सिंह ठाकुर ने की ।
स्वागत वंदन अभिनंदन में अजय कुमार तिवारी, संतशरण बच्चन श्रीवास्तव,महेश स्थापक,दिवाकर शर्मा,अंशुल श्रीवास्तव,अरुण शुक्ल, मनीष रघुवंशी की सहभागिता रही ।
इस सुअवसर पर प्रोफसर डॉ. आशीष श्रीवास्तव को सशक्त समाज सेवा सम्मान, उर्मिला श्रीवास्तव, कु आरशी श्रीवास्तव,प्रभा विश्वकर्मा शील, तरुणा खरे तनु को सशक्त साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । सम्मान में शाल,कलमश्री, अंगवस्त्र,मोती की माला व मानपत्र से विभूषित किया गया ।
कवियों में अजय खरे आहत,जय प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता सहर, प्रेमकुमार पालीवाल, सुशील श्रीवास्तव,प्रभा बच्चन श्रीवास्तव,लखन रजक, कम़र जानी,कालीदास तामकार काली, प्रतीक्षा सेठी, तरुणा खरे तनु, प्रभा विश्वकर्मा शील, प्रो.महेन्द्र कुशवाहा, संतोष नेमा संतोष ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । मंचस्थ अतिथियों ने भी काव्यपाठ कर मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी । संचालन सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने व आभार प्रदर्शन प्रकाशसिंह ठाकुर ने किया ।