Uncategorized
Trending

भजन

अगर होना है भव से पार,
रट ले राधे – राधे नाम।
बरसाने की राधे रानी,
कॄष्ण दीवानी राधे रानी।।
ये है अलबेली सरकार,
रट ले राधे – राधे नाम…….

राधे जब बोलेंगे तो,
परम शांति पाओगे।
राधा नाम के जप से,
कष्ट सभी मिट जाएंगे।।
राधा करती बेड़ा पार
रट ले राधे – राधे नाम……

राधे जप से लाखों तर गए,
पापी सारे पार उतर गए।
राधे नाम की महिमा जानो,
राधा नाम मे शक्ति अपार।
रट ले राधे – राधे नाम…..

प्रेम त्याग की मूरत राधा,
कितनी प्यारी सूरत राधा।
सुबह सुबह मंदिर जो जावे,
राधा जी का दर्शन पावे।।
राधा भर दे खुशियों के भंडार
रट ले राधे – राधे नाम…..

मन की शांति शुद्धि होती,
कर्म बंधन से मुक्ति मिलती।
अशुभ गति से होता बचाव,
राधा खोलती मोक्ष के द्वार।।
रट ले राधे – राधे नाम…..

-डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित
भवानीमंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *