
नई सुबह का उजियारा हैं,
सपनों का सितारा हैं,
हौसलों की ऊँची उड़ान,
आज की लड़कियाँ देश की शान।
पढ़ना है, आगे बढ़ना है,
हर मुश्किल से अब लड़ना है,
मेहनत को अपना हथियार बनाएँ,
अपने सपनों को सच कर जाएँ।
कभी डॉक्टर, कभी वैज्ञानिक,
कभी खिलाड़ी, कभी शिक्षिका,
हर क्षेत्र में नाम कमाएँ,
भारत का गौरव बढ़ाएँ।
नहीं किसी से कम हैं हम,
हिम्मत से बढ़ते हर कदम।
सम्मान मिले, अधिकार मिले,
जीवन को अपना आकार मिले।
हिम्मत और अरमान हैं लड़कियाँ,
देश की नई पहचान हैं लड़कियाँ।
चलो मिलकर यह बात कहें,
लड़कियों के सपनों के साथ रहें।
जहाँ बेटियाँ मुस्कुराएँगी,
वहीं खुशियों की बहार आएगी।
आज की लड़कियाँ, आज की लड़कियाँ,
भारत की नई उड़ान हैं लड़कियाँ।
रीना पटले शिक्षिका
जिला-सिवनी मध्यप्रदेश











