शिक्षक सुनील कुमार खुराना ने शिक्षक संकुल मासिक बैठक सितंबर 2026 का आयोजन किया

नकुड़ सहारनपुर में शिक्षक संकुल की मासिक समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन दिनांक 15 सितंबर 2026, दिन मंगलवार को समय अपराह्न 1:30 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर में किया गया है। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संकुल श्री सुनील कुमार कवात्रा द्वारा की गई। इस बैठक में कुल 16 विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा अपने-अपने निर्धारित विषयों पर प्रस्तुतीकरण एवं प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। कार्यसूची के अनुसार समस्त विद्यालयों के शिक्षकों ने आवंटित विषयों पर विस्तार से प्रतिभागिता की। विद्यालयों की सूची इस प्रकार है – 01. प्राथमिक विद्यालय सिरसका – टीएलएम निर्माण की भूमिका एवं निपुण लक्ष्य, 02. प्राथमिक विद्यालय चाउ सहसपुर – नारी सशक्तिकरण, 03. प्राथमिक विद्यालय ड्यालेवाला – गणित किट, 04. प्राथमिक विद्यालय ढोलामजरा – शिक्षक डायरी, 05. प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर – शिक्षक संदर्शिका एवं बाल वाटिका, 06. प्राथमिक विद्यालय रानीपुर बरसी – दीक्षा ऐप का प्रयोग, 07. प्राथमिक विद्यालय तिघरी – उपचारात्मक शिक्षण, 08. प्राथमिक विद्यालय बाधी – इको क्लब, 09. प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ – CSWN बच्चों हेतु समावेशी शिक्षा, 10. प्राथमिक विद्यालय फेरूमाजरा – नामांकन एवं ठहराव, 11. प्राथमिक विद्यालय रोशनपुर – सक्रिय पुस्तकालय, 12. उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर – विज्ञान किट, 13. उच्च प्राथमिक विद्यालय सहसपुर जट्ट – CATCH UP, 14. उच्च प्राथमिक विद्यालय थावनी – समय सारिणी एवं टाइम एंड मोशन, 15. उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीपुर बरसी – पावर एंजल, 16. उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी – स्मार्ट क्लास।
मीटिंग में प्रतिभा करने वाले शिक्षक कमलकांत, रणजोर, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, अमित कुमार,रविन्द्र कुमार,निसार खान,शम्भूदयाल,भूपेश कुमार,बंसत कुमार, मनोज कुमार,सुशील कुमार,सूमित कुमार, सचिन कुमार, मांगेराम शेखर सैनी,रकम सिंह, निरंजन सिंह, अमित कुमार,पंकज कुमार ,राजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार सचिन कुमार नवीन कुमार रजनीश कुमार, ब्रजेश कुमार,रिंकू पाल, पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।











