
लखनऊ काव्य, गीत,ग़ज़ल संगम एवं सम्मान समारोह
गीत ऋषि स्वर्गीय गोपाल दास नीरज की स्मृति में लखनऊ महानगर के कृष्णा नगर, अलीनगर सुनेहरा स्थित एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा लखनऊ काव्य गीत गज़ल संगम एवं सम्मान समारोह भव्य एवं शानदार ढंग से आयोजित किया गया। समारोह में देश के कोने-कोने से आए कवियों ने अपने कविताओं के रस से सभी को अभिसिंचित किया। समारोह में कानपुर नगर के मशहूर एडवोकेट व विधिवेत्ता महेंद्र सिंह भदौरिया को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा “विद्या वाचस्पति” विशेष मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। कुलाधिपति कवि सुख मंगल सिंह”मंगल”, पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार – डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, पूर्व जिला जज एवं प्रख्यात कवि-डॉ राम-लखन वर्मा,कर्नल, डॉ. आदिशंकर मिश्र -विद्या -वाचस्पति एवं डॉ. शिवनाथ सिंह”शिव”, के प्रमुख संरक्षण में,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा, बिहार के पूर्व कुलपति एवं आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष -आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज के सानिध्य में, अंतरराष्ट्रीय लेखक,विचारक एवं समाज सुधारक – डॉ. विद्या – सागर उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार डॉ. जय सिंह आर्य -दिल्ली- मुख्य अतिथि,अतिविशिष्ट अतिथि द्वय मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि-डॉ. महेंद्र सिंह “गौर “एवं कैप्टन सरोज सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गीता पांडेय “अपराजिता” एवं हरियाणा की युवा कवयित्री डॉ. सीमा रांगा” इंद्रा” के गरिमामयी उपस्थिति में काशी हिन्दी विद्यापीठ के उप कुलपति डॉ.धर्मदेव यादव “धर्मेश” के अध्यक्षता में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन, डा. प्रमोद वाचस्पति -“सलिल जौनपुरी”एवं डॉ. तारकेश्वर मिश्र “जिज्ञासु “,स्वागत संरक्षक- डॉ.पारसनाथ श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी “ओम्”, डॉ. प्रमोद वाचस्पति – सलिल जौनपुरी, कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी “पीतांबर”, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय “निर्भय”, पवन कुमार सिंह एडवोकेट,कवि रविन्द्र पाण्डेय निर्झर प्रतापगढ़ी, डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर,देहदानी रामानंद सैनी एडवोकेट -स्वागताध्यक्ष, कवि गिरिराज शर्मा-ठेठ मलिहाबादी, डॉ .राजेश शर्मा – कानपुर,कवि अनुज प्रताप सिंह “अनुज”, डॉ. राम-लखन वर्मा, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता एवं युवा कवि अमित कुमार शर्मा – प्रयागराज के स्वागत संयोजन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं विशेष मानद सम्मान समारोह आयोजित किया गया।धन्यवाद आभार अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनीता मिश्रा एवं मुख्य प्रदेश महामंत्री, डॉ. सुमति श्रीवास्तव ने किया।
उक्त आयोजन में जनपद बहराइच में ए आर पी -अंग्रेजी के पद पर कार्यरत एवं मशहूर लेखिका, कवयित्री एवं समाचार पत्र संपादक क्षमा सिंह को काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा विशेष मानद सम्मान “हिंदी साहित्य शिरोमणि” से सम्मानित किया गया। समारोह में भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित/ अनुपस्थित 108 लोगों को मंचीय/ आनलाईन गीत ऋषि स्व. गोपाल दास नीरज स्मृति सम्मान -2026 भेंट किया गया।











