Uncategorized
Trending

पूर्णिका

जिंदगी में इश्क की शुरवात तो होगी।
एक दिन उसी से मुलाकात तो होगी।।

चुप्पी आखिर कब तक एक हद तो होगी।
भलमनसाहत में सही बात तो होगी।।

एक हसीन उम्मीद पर जिए जा रहे हैं।
किस्मत की कोई करामात तो होगी।।

गुजर जाएगे ये तन्हाई के पल भी।
जिंदगी में खुशी की दिन रात तो होगी।।

उमड़ घुमड़ कर आएं बदरा आंगन में।
आज लगे मनोहर बरसात तो होगी।।

गीतकार मनोहर मधुकर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *