Uncategorized
Trending

पूर्व सैनिकों का बीर गाथा सैनिक सम्मान प्रोग्राम हुआ संपन्न

इटावा : 25 सितंबर को जिला सैनिक कार्यालय के मीटिंग हॉल में कर्नल रोहित साहब (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी) की अध्यक्षता में बीर गाथा सैनिक सम्मान कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के kसाथ राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया और भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया एवं अन्य अध्यक्षों तथा समस्त जनपद के सैन्य पदाधिकारियों ने जिला सैनिक कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ मनाया। जिसमें कर्नल साहब ने सभी वरिष्ठ सैनिकों और वीरांगनाओं को तथा अध्यक्षों को फूल माला पहना कर तथा शॉल देकर उनका स्वागत और सम्मान किया। कर्नल साहब ने अपने वक्तव्य में सभी सैनिकों को एकजुट रहने का सुझाव दिया, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने सैनिकों की बीर गाथा के बारे में 1965 के युद्ध से लेकर सिंदूर ऑपरेशन तक पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला और कहा कि सैनिक कभी रिटायर्ड नहीं होता उसका हौसला हमेशा देश हित के लिये होता है, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ने ECHS के बारे में सैनिकों को उनकी सहूलियतों के बारे में जानकारी दी और कहा कि जो उत्तर प्रदेश में हमारा जिला सैनिक कार्यालय आज पहले स्थान पर है उसके लिए हमारे सैनिक कार्यालय के सभी पदाधिकारियों की मेहनत और पूर्व सैनिकों के सहयोग का ही नतीजा है। आज के प्रोग्राम में कर्नल रोहित साहब, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन जितेंद्र सिंह भदौरिया, वरिष्ट संरक्षक कैप्टन सुरेश सिंह साहब, संरक्षक कैप्टन राज कुमार साहब और कैप्टन अनिल अवस्थी साहब। महासचिव राकेश यादव साहब और कैप्टन शैलेन्द्र सिंह साहब । महामंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान साहब, राम बहादुर साहब, उपेंद्र सिंह और विश्राम सिंह।मीडिया प्रमुख भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’ उपाध्यक्ष धर्मबीर साहब, राज बीर चौहान साहब, जगदीश राजपूत साहब और बृजेश सिंह चौहान। जिला मंत्री अतुल सिंह चौहान, राजेश भदौरिया, राजेश चौहान और सुनील सेंगर। शहर मंत्री सतीश कुमार और राजीव राजपूत इसके अलावा वीरांगनाये तथा जिला सैनिक कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे, जय हिन्द के घोष के साथ कार्यक्रम समाप्त घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *