Uncategorized
Trending

सरोज वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
संवाददाता इटावा।

श्री विष्णुहरी पुरम स्थित सरोज वृद्धाश्रम इटावा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को वस्त्र एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी एवं भाजपा नेता राम शरण गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ देवरानी ने आश्रम के बुजुर्ग जनों को अंग वस्त्र वितरित किए जिसे पाकर सभी वृद्धजन बेहद खुश हुए और सभी को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर रामशरण गुप्ता ने कहा कि उन्हें यहां के बुजुर्गों की सेवा करके सुकून और आशीर्वाद मिलता है जो उनके लिए अनमोल है।
डॉ देवरानी ने कहा कि,आश्रम के बुजुर्गों में उनको अपने घर के बुजुर्गों की ही छवि दिखाई देती है और वे जब भी यहां आती है तो उन्हें लगता है कि उनके माता पिता उन्हें आशीर्वाद दे रहे हो ।
अंत में उपस्थित सभी अतिथियों को आश्रम परिवार की तरफ से पौधों के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया
सम्मान समारोह के कार्यक्रम में आश्रम परिवार से संस्था शालिनी मेमोरियल सेवा संस्थान के सचिव रविशंकर पांडेय,योग प्रशिक्षक एवं अधिकार मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी एवं अधिकार मित्र रामप्रकाश चित्रवंशी,ज्योति गुप्ता, (डीएलएसए इटावा) आश्रम मैनेजर अशीष यादव, निशि, औसान सिंह,नीलम चौहान उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *