
आओ मिलकर दीप जलाएँ,ज्ञान की गंगा बहाएँ।
मेहनत को हम मित्र बनाएँ,भारत का गौरव बढ़ाएँ।
हम विद्यार्थी देश के प्यारे,कल के सूरज, जग के तारे।
शिक्षा से जीवन महकाएँ,नवभारत का स्वप्न सजाएँ॥
सुबह-सुबह जब सूरज आए,नई उमंगें साथ में लाए।
बस्ता लेकर स्कूल को जाएँ,नई-नई बातें सीखते जाएँ।
गुरु का आदर, सबका मान,यही हमारी सच्ची शान।
सत्य, अहिंसा राह हमारी,शिक्षा है सबसे हितकारी।
किताबों में ज्ञान का सागर,मेहनत से जीवन हो उज्ज्वल।
हार मिले तो घबराएँ ना,मुश्किल हो ना विचलन।
लगन हमारी, लक्ष्य महान,ऊँचा देश का मान बढ़ायें।
हर कदम पर आगे जाएँ,अपनी मंज़िल स्वयं बनाएँ॥
मिल-जुलकर हम सदा रहें,सबके सुख-दुख अपने कहें।
जाति-धर्म का भेद मिटाएँ,प्रेम की खुशबू जग में फैलाएँ।
पेड़ लगाएँ, देश सजाएँ,स्वच्छ धरा का मान बढ़ाएँ।
ज्ञान, विवेक और संस्कार,इनसे जीवन बने गुलज़ार।
हम हैं भारत के निर्माणक,ज्ञान-ज्योति के उजियारे।
शिक्षा से तक़दीर सँवारें,सपनों को साकार उतारें।
आओ मिलकर शपथ ये खाएँ,मेहनत से पहचान बनाएँ।
जय भारत, जय विज्ञान,शिक्षा से ऊँचा हो देश का मान।
रीना पटले शिक्षिका
शास. हाई स्कूल ऐरमा कुरई
जिला सिवनी मध्यप्रदेश











