
छाया जब अंधेरा, मेरे कदम डगमगाएं,
माँ तेरा ये आँचल मुझे रास्ता दिखाए।
जिंदगी की धूप में छाँव बनके तू रहे,
हर कदम पे साथ चले, हौसला बढ़ाए।
दुनिया की ठोकरों से जो टूट जाती हूँ मैं,
तेरी ममता की झप्पी से खिल जाती हूं मैं
कोई समझे ना समझे, पर तू जानती है माँ,
बिन कहे दिल की बात पहचानती है मां।
तेरा सहारा हर दर्द की दवा है माँ,
मेरे लबों पे सदा तेरी ही दुआ है माँ।
तू ही मेरी जन्नत, तू ही मेरा आसमान,
तेरे बिना अधूरा है मेरा ये जहाँ।
लाख मुश्किलें आएंगी, पर मैं न घबराऊंगी,
क्योंकि सिर पर मेरे हमेशा तेरा हाथ है।
तेरी दुआओं का साया जो साथ है मेरे,
फिर मुझे क्या परवाह, कौन मेरे खिलाफ है?
सारी खुशियाँ वार दूँ, माँ, तेरे ही चरणों में,
तू ही मेरी जिंदगी, तू ही मेरा विश्वास है।
हर जनम में मुझे बस तेरा ही साथ चाहिए,
रब से भी पहले, माँ, तेरा नाम मेरे पास है।
रीना पटले शिक्षिका
शास हाई स्कूल ऐरमा कुरई
जिला सिवनी मध्यप्रदेश











