
जीवन छोटा ही है, आत्मविश्वास बड़ा है,
चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत बढ़ाता है।
आत्मविश्वास की ऊर्जा से भरा हुआ दिल,
चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ती।
जीवन की यात्रा में आत्मविश्वास की शक्ति,
सफलता की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती।
विघ्नों से भरा हो मार्ग या निराशा के छाए हो बादल,
दुखों का टूटा हो पहाड़ या आँसुओं से भीगा हो आँचल।
टूटने लगे मन का विश्वास, भारी सी लगने लगे हर श्वास,
करने को ना रहे कुछ खास औ ना बचीजीने कीआस।
क्यों मिली है हमें ज़िंदगी, ख़ुद से तुम सवाल करो,
छोटे-छोटे दुखों से ना यह अनमोल जीवन बर्बाद करो।
काली घनेरी रात ही जीवन में लाती है भोर,
अपनी रगों में भरना होगा तुम्हें आत्मविश्वास का ज़ोर।
आत्मविश्वास का हाथ थाम कर ही तू आगे बढ़ पाएगा,
आंधी तूफानों में भी न तेरा रास्ता कोई रोक पाएगा।
जब तुझ में आत्मविश्वास जाग जाएगा,
कुछ कर दिखाने का जुनून, तेरे अंदर समाएगा।
आत्मविश्वास के साथ, जीवन की यात्रा आसान हो जाती है,
सफलता की मंजिल हासिल करने का रास्ता साफ हो जाता है।
उपहास व तिरस्कार से न टूटने देना कभी आत्मविश्वास,
अपने अचल इरादों से रचना है तुम्हें इतिहास।।
डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार