Uncategorized
Trending

हिंदी दिवस पर मिला विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि से सम्मानित- डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’


बैतूल- सितंबर 14 मध्य प्रदेश की ख्याति प्राप्त कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को विश्व हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र, सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ मध्यप्रदेश के बैतूल में एन आर आई कन्या महाविद्यालय, माण्डवी में प्राचार्य हैं इनकी सैकड़ों रचनाएं अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सैकड़ों प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ सिंह ने कहा – मेरी कविता ‘विश्वास का राग’ का मूल्यांकन अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा होना गौरव का विषय है। शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आई है जो प्रशंसनीय है। आयोजित प्रतियोगिता में देश विदेश से 6845 प्रतिभागियों की सहभागिता थी जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर 265 कवि कवयित्रियों का चयन किया गया है। डॉ अनुमेहा को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ बहुआयामिक व्यक्तित्व की धनी लेखिका और कवयित्री हैं। इनके लेखन में एक सहजता सरलता पाई गई है समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है इनकी कविताओं में। दो बार की विश्व रिकार्ड होल्डर डॉ पल्लवी सिंह जिले की ख्याति लब्ध लेखिका हैं, गद्य तथा पद्य विद्या में समान रूप से सृजन करती आई है। इनकी अब तक 60 से अधिक आलेख एवं तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, एवं पाँच पुस्तकें शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली हैं। नेपाल से सम्मान की खबर पाकर डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ के परिचितों ने शुभ कामनाएं प्रदान की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *