
सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती, अल्मोड़ा, उत्तराखंड के पूर्व छात्र एवं भारत की प्रमुख खुफ़िया एजेंसी के पूर्व निदेशक डॉ. कृपाल सिंह बिष्ट जी द्वारा आज विद्यालय का दौरा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉ. बिष्ट जी का हर्षपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बिष्ट जी ने अपने छात्र जीवन के अनुभव विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों के साथ साझा किए। साथ ही, उन्होंने NCC कैडेट्स एवं अन्य छात्रों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय सनातन संस्कृति एवं खगोल विज्ञान पर अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
यह दिन संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय दिवस के रूप में यादगार बन गया। विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के उत्कृष्ट प्रयासों के फलस्वरूप, डॉ. बिष्ट जी ने विद्यालय के कंप्यूटर विकास हेतु 50,000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
इस स्नेहिल एवं प्रेरक योगदान के लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार डॉ. बिष्ट जी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है तथा मां शारदा से उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करता है।
जय हिन्द!
योगेश गहतोड़ी (सचिव)
सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती,
जैंती, अल्मोड़ा, उत्तराखंड













