Uncategorized
Trending

दिल का रिश्ता

दिया दिल है, तुझको निभाते रहेंगे,
वफ़ा के हर मोड़ पर हम आते रहेंगे।
मिटा कर शिकायते सारी ज़माने की,
हम अपना हर एक फर्ज़ निभाते रहेंगे।

​अंधेरों से डर कर न पीछे हटेंगे,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाते रहेंगे।
तुम्हारी खुशी के लिए ऐ-हमनशीं,
हर एक दर्द चुपचाप खाते रहेंगे।

​सितारों की महफ़िल में चर्चा है जिसका,
वो अफ़साना बन कर दिखाते रहेंगे।
ज़माना लाख रोके हमारी राहों को,
हम अपनी इस धुन को गाते रहेंगे।

​बनेगी जो दीवार कोई जो बीच में,
उसे अपनी चाहत से ढाते रहेंगे।
कदम से कदम तुम मिला कर तो देखो,
हम दुनिया को हैरान करते रहेंगे।

​खुदा ने जो लिख दी है किस्मत हमारी,
उसी नाम पर उम्र बिताते रहेंगे।
तुम्हारी इनायत की बारिश जो हो जाए,
हम ऐसे ही पलकों पे छाते रहेंगे।

      रीना पटले शिक्षिका 
    जिला-सिवनी मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *