
लुम्बिनी नेपाल
बंगलुरू , सेन्ट विन्सेट पल्लोटी कालेज, भाषा विभाग , के सहायक प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कान्त भट्ट ,को अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया ।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाऊंडेशन ने अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में विश्व के शिक्षकों , भाषाविदों ,साहित्यकारों ने सहभागिता कर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।
संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु और चयन समिति द्वारा हजारों कविताओं में से सर्वश्रेष्ठ प्रथम रचनाकारों को चयनित कर, उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष ने सफलता के लिए डाँ. भट्ट को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके लेखन और साहित्य के प्रति समर्पण की सराहना की है ।
लेखक एवं साहित्यकार को ,कविता, कहानी और लेख लिखने का शौक है, लेकिन उसे निखारने का श्रेय उनकी माँ विमला देवी भट्ट को है, जो सदैव उन्हें प्रोत्साहित करती रहती है । वह अपने कालेज में विद्यार्थियों को साहित्य लेखन के लिए प्रेरित करते रहते हैं । साहित्य में गहरी रुचि होने के कारण उन्हें अब तक अनेक सम्मान मिल चुके हैं । इससे पूर्व उन्हें संस्था द्वारा विश्व हिन्दी रत्न से सम्मानित किया गया है । उनकी रचनाएँ देश -विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहीं हैं । अनेक साक्षा काव्य संकलन प्रकाशित हो चुके हैं ।
संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु का कहना है ,कि संस्था का उद्देश्य देश विदेश की साहित्य- संस्कृति को मजबूत बनाना है। हिन्दी भाषा का प्रचार -प्रसार कर विश्व भाषा के रूप में स्थान दिलाने का प्रयास है ।













