Uncategorized
Trending

अहोई अष्टमी विशेष

कार्तिक मास की अष्टमी को अहोई माता तुम आती हो
हर सुहागन की खाली झोलियां मां तुम भर जाती हो
सूर्य चंद्र रहे सदा साथ तुम्हारे उजियारा फैलाएं
अहोई अष्टमी का करें व्रत सबका मंगल मनाती हो

इस पर्व की महिमा अपरम्पार बस रखना इतना ध्यान
सुई,चाकू, कैंची और खुरपी से ना करना आज ये काम
सुख समृद्धि और खुशहाली यही कामना करती है
हर मां करती विनती सलामती में लेती बच्चों का नाम

दिनभर हो उपवास संध्या में पूजन वंदन
तारों को अर्घ्य देकर करना अभिनंदन
अहोई माता तुम कृपा दृष्टि रखना सदा ही
सकल जगत करें पूजन रोली मोली और चंदन

प्रिया काम्बोज प्रिया
सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *