Uncategorized
Trending

देश की 6 विभूतियों को भागीरथी हिन्दी विद्यापीठ की ओर से मानद उपाधिसाहित्यकारों, गीतकारों, चित्रकारों एवं संगीतकारों के लिए सुनहरा अवसर

हरिद्वार। साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह विभूतियों — सीमा रहस्यमयी, अनुज कुमार तिवारी, प्रतिभा शर्मा, सतीश खलखो, वंदना खलखो तथा डाॅ. पंकज कुमार बर्मन — को भागीरथी हिन्दी विद्यापीठ एवं शोध संस्थान की ओर से “साहित्य भूषण” मानद उपाधि से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई है।

विद्यापीठ की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सम्मान सभी विभूतियों को उनके प्रस्तुत शोध पत्रों एवं साहित्यिक योगदान के आधार पर प्रदान किया जा रहा है। यह मानद उपाधि उन्हें विद्यापीठ के आगामी वार्षिक अधिवेशन में प्रदान की जाएगी।

विद्यापीठ प्रबंधन ने बताया कि अधिवेशन की तिथि और स्थान का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी। इस अवसर पर देश-विदेश से अनेक विद्वान, साहित्यकार और शोधकर्ता उपस्थित रहेंगे।

भागीरथी हिन्दी विद्यापीठ एवं शोध संस्थान लम्बे समय से साहित्य, संस्कृति और शोध के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। यह संस्थान समय-समय पर विभिन्न विभूतियों को उनके योगदान के आधार पर मानद उपाधियों एवं अलंकरणों से सम्मानित करता रहा है।

इन छह विभूतियों को “साहित्य भूषण” मानद उपाधि से अलंकृत किए जाने की घोषणा से साहित्यिक जगत में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

(साभार — डॉ. नीरज आचार्य ‘नीर’)

9589039327

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *