
” आप तो कमाल हो श्रीमान कलाम
कर्मक्षेत्र था आपका विज्ञान
आप बने बच्चों के हितैषी
दिया मंत्र वे बनें स्वदेशी”
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पूरी दुनियां में
एक मशहूर नाम है। उनकी गिनती 21वीं सदी के महानतम वैज्ञानिकों में होती है। एक महान विचारक,लेखक थे । भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति, एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक शिक्षक और लेखक थे। एक शिक्षक होने के नाते वह हमेशा छात्रों के साथ जुड़े रहे, उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते रहे। भारत को बैलिस्टिक मिसाइल और लॉन्चिंग टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने के कारण ही एपीजे अब्दुल कलाम का नाम मिसाइल मैन पड़ा। जिन्होंने भारत को एक मजबूत मिसाइल कार्यक्रम को विकसित करने में मदद की।
कलाम जी का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। इनका पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुल आब्दीन है और उनके पिता एक नाविक थे जो मछली पकड़ने का काम करते थे। एपीजे अब्दुल कलाम जी को बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान में काफी रुचि थी और वह फाइटर पायलट बनना चाहते थे। वह अपनी स्नातक अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई पूरी कर डीआरडीओ में शामिल हो गए थे। भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक कलम को 36 विश्वविद्यालयों और संस्थानों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने का अद्वितीय सौभाग्य प्राप्त हुआ। डॉक्टर कलाम को प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण 1981 और पद्म विभूषण 1990 और सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न 1997 में दिया गया।
डॉक्टर कलाम हमेशा कहा करते थे कि “अपने मिशन में कामयाब होने के लिए हमें अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।”राष्ट्रपति होने के बावजूद उनका जीवन बड़ा सादा था। एपीजे अब्दुल कलाम जी के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि सरलता और सहजता एक सफल जीवन की कुंजी है।
अब्दुल कलाम के महान विचार थे–
1-अगर तुम सूरत की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो
2- इससे पहले की सपने साकार हो आपको सपने देखने होंगे
3-विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए
4-शिक्षक एक बहुत ही महान व्यवसाय है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन काल में कई किताबें लिखीं लेकिन उनका सबसे उल्लेखनीय नाम ‘इंडिया 2020’था जिसमें भारत को महाशक्ति बनाने की कार्य योजना है।
कलाम जी की जुबानी -“सपने वह नहीं होते हैं जो नींद में देखे जाते हैं
सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते हैं”यह प्रसिद्ध कथन भारत के मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम का है।
एपीजे अब्दुल कलाम अपने बेहतरीन कार्यों और शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिए आज भी जाने जाते हैं। वह भारत के महान एयरोस्पेस वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक महान शिक्षक भी थे। जिन्होंने हर कदम पर छात्रों का मनोबल बढ़ाने का और उन्हें समाज में कुछ कर दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।
2015 में शिलांग में छात्रों को व्याख्यान देते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा की और देश की सेवा करते हुए उनकी मृत्यु हो गई। उसे व्यक्ति के पास भारत को एक महान देश बनाने का दृष्टिकोण था। उनके कथानुसार युवा ही देश की असली संपत्ति हैं इसलिए हमें उन्हें प्रेरित करना चाहिए।
“नम आंखों को छोड़ वो
अनगिनत यादों में बस गए
मिसाइल मैन कहलाने वाले
अलविदा दोस्तों को कह गए”
डॉ मीना कुमारी परिहार













