Uncategorized
Trending

अनोखी दिवाली

हुआ कुछ यूं इस बार ,

नहीं मनाया गया ,घर में दिवाली का त्यौहार ।

मन में आया एक ख्याल ,

क्यों न कुछ अलग हो इस बार ।

परिवार के साथ मिलकर बनाया एक प्लान ,

चलो हम भी चले पिकनिक,
नहीं तो करना है इस बार दीपदान।

सरायपाली से लगभग 110किमी दूर,

बरगढ़ जिला के बारह बखरा में मस्ती किए भरपूर ।

बेटे और बहुओं के साथ ये दिवाली ,

जीवन में कभी न भूलने वाली ।

तीनों सासों को मिला सीनियर सिटीजन का भार ,

बच्चों को देख हमने भी खूब मस्ती किया इस बार ।

वेज बिरयानी, पूड़ी सब्जी, चटनी का स्वादिष्ट किया भोजन ,

बच्चों के साथ पिकनिक में खूब हुआ मनोरंजन ।।

बहुओं के हाथ के पकवानों की क्या थी बात निराली,
हंसी-ठिठोली, गीत, कहानियां चलीं मतवाली।

हरी-भरी थी वादियां, खुला गगन मुस्काए,
परिवार संग निकले सब, खुशियां मनाए।

खुले गगन में बैठ सबने अपने मन खोला,
फोटो खींचते-खींचते वक्त ने पल बोला।

थोड़ी शांति, थोड़ा शोर, सबका साथ सुहाना,
ऐसे पलों को सोच के दिल से मुस्कुराना।


प्रतिभा दिनेश कर
विकासखंड सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *